Breaking News

नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना नेहरू कॉलोनी पर नेहरू कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति द्वारा प्रार्थना पत्र दिया की उनकी नाबालिक बहन को बंटी नाम का व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया, जहाँ उसने उनकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। प्राप्त प्रार्थना पत्र पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु०अ०सं०- 171/25 धारा- 5(j)(ii)/6 पोक्सो अधिनियम व 65(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी द्वारा पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी करते हुए अभियोग में वांछित अभियुक्त बंटी को नेहरुकोलोनी क्षेत्र में एलआईसी बिल्डिंग के पास से गिरफ्तार किया गया।नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त ;-

बंटी पुत्र शीशराम निवासी ग्राम गोपालपुर, थाना मंडावर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश

पुलिस टीम :-

1- उ0नि0 स्मृति रावत
2- म0का0 प्रिया चौहान
3- हे0कानि0 राजमोहन खत्री
4- कानि0 सुधांशु चौधरी

Check Also

उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा को ‘केन्द्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक–2026’

उत्तराखण्ड पुलिस के उप निरीक्षक श्री लोकेन्द्र बहुगुणा, सीआईडी देहरादून को अन्वेषण के क्षेत्र में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *