Breaking News

उत्तराखंड: UKPSC PCS के 123 विभिन्न पदों पर भर्ती, ये है आवेदन की अंतिम तिथि

देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने प्रदेश में कुल 123 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आज ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा पीसीएस के 123 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र जारी किए गए हैं। उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि आगामी 27 मई निर्धारित की गई है। भर्ती के लिए किए गए ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि 3 जून से 12 जून 2025 तक तय की गई है. इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी नीचे दी गई आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
विभिन्न वर्गों में वितरित पद

सामान्य वर्ग :- 80 पद,
SC वर्ग :- 16 पद,
ST वर्ग :- 3 पद,
OBC वर्ग :- 15 पद,
EWS वर्ग :- 9 पद,
भर्ती के लिए रिक्त पद

राज्य कर अधिकारी :- 17 पद,
उप शिक्षा अधिकारी शिक्षा विभाग :- 15 पद,
सहायक आयुक्त राज्य कर :- 13 पद,
उप निबंधक श्रेणी 2 :- 12 पद,
वित्त अधिकारी :- 10 पद,
इसमें डिप्टी कलेक्टर :- 3 पद,
सहायक निदेशक कृषि विभाग :- 8 पद,
पुलिस उपाधीक्षक :- 7 पद,
सहायक नगर आयुक्त शहरी विकास :- 7 पद,
सहायक निदेशक वित्त विभाग :- 6 पद,
सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा :- 4 पद,
कार्य अधिकारी जिला पंचायत :- 2 पद,
जिला समाज कल्याण :- 2 पद,
अधीक्षक राजकीय भिक्षुक गृह :- 3 पद,
सहायक गन्ना आयुक्त :- 1 पद,
जिला परिवीक्षा अधिकारी महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग :- 1 पद,
सूचना अधिकारी सूचना एवं लोक संपर्क विभाग :- 3 पद,
फीचर लेखक सूचना विभाग :- 1 पद,
खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी :- 2 पद,
प्रादेशिक मौन विशेषज्ञ :- 2 पद,
संख्या की अधिकारी नियोजन शाखा :- 1 पद
जिला पर्यटन अधिकारी :- 1 पद,
संपादक सूचना विभाग :- 1 पद,
सहायक निदेशक संख्याकिय की शाखा :- 1 पद,
आधिकारिक वेबसाइट

इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in व pscuk.net.in पर जाकर आगामी 27 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की चयन प्रकिया के तहत प्रारंभिक वस्तुनिष्ठ परीक्षा, उसके बाद लिखित मुख्य परीक्षा और फिर साक्षात्कार होगा। जिसके बाद अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जाएगा।

Check Also

भिक्षावृत्ति और बाल श्रम वाले बच्चों, बाल विवाह रोक तथा बच्चों को शिक्षित करने आदि के विषय में दी गई जानकारी

जनपद देहरादून ऋषिकेश में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा ऋषिकेश चाइल्ड हेल्पलाइन टीम सदस्य व डी.सी.पी. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *