Breaking News

आज प्रदेशभर में बारिश के आसार, बिजली चमकने और हवाएं चलने का अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों कई दिनों दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं बीते बुधवार कोई पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही कुछ मैदानी क्षेत्रों में भी जमकर बारिश हुई।

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों हो रही लगातार बारिश के कारण ठंडक महसूस हो रही है। वहीं प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के कारण तामपान काफी बढ़ गया था लेकिन बीते बुधवार को कुछ मैदानी क्षेत्रों में भी जमकर बारिश हुई। तेज बारिश के कारण देहरादून समेत कई मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिली। बीते बुधवार को प्रदेश के कई पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई। देहरादून में बारिश के कारण जगह-जगह जल भराव हो गया। पिछले कई सालों से देहरादून में चल रहे स्मार्ट सिटी के काम के कारण जगह-जगह सड़के खोलकर छोड़ दी गईं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और हल्की वर्षा की संभावना है। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बौछारें पड़ सकती हैं।
मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश भर में आज बृहस्पतिवार को बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि आज प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं देहरादून, चमोली, टिहरी, पौड़ी,अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा हरिद्वार और उधमसिंहनगर जिलों में गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून के कुछ इलाकों में आज आंशिक बादल छाने और शाम के समय बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
तापमान की स्थिति

बीते बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.9 और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Check Also

उत्तराखंड: नाबालिग प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त की हालत गंभीर

रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे केतन अपने दोस्त दिवाकर डिमरी (22) के साथ बाइक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *