Breaking News

उत्तरकाशी: आपदाग्रस्त धराली से 10 गर्भवती महिलाएं हुई रेस्क्यू, हैली से पहुंची अस्पताल.. सुरक्षित!

उत्तरकाशी: धराली आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य अब भी जारी है। यहां से अब तक 10 गर्भवती महिलाओं को भी हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। जिनमें से 7 महिलाओं को उपचार के बाद घर भेजा गया, वहीं 3 अब भी अस्पताल में भर्ती हैं।

बीते 5 अगस्त को खीरगंगा नदी में अचानक आई बाढ़ ने धराली समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई। बाढ़ की तेज धारा में कई होटल, मकान और होमस्टे पूरी तरह बह गए। धराली में कुछ सैनिकों सहित 68 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। आपदा प्रभावित धराली और आसपास के गांवों के लोगों के सामने इस समय सबसे बड़ी चुनौती सुरक्षित आश्रय और खाद्य सामग्री की है। कई परिवारों ने अपने घर-बार खो दिए हैं, वे अब अस्थायी शिविरों में रह रहे हैं। प्रशासन की ओर से हेलीकॉप्टरों और नौकाओं की मदद से स्थानीय लोगों तक खाने-पीने की सामग्री, दवाइयां और अन्य आवश्यक राहत सामग्री पहुँचाई जा रही है।
गर्भवती महिलाओं हेली से पहुंचाया गया अस्पताल

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) के अनुसार अब तक धराली और आसपास के आपदा प्रभावित क्षेत्रों से 10 गर्भवती महिलाओं को विशेष रेस्क्यू अभियान के तहत हेलीकॉप्टर के जरिए जिला अस्पताल उत्तरकाशी पहुँचाया गया है। इनमें से सात महिलाओं की प्राथमिक जांच और इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है, वहीं तीन गर्भवती महिलाएं अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। उत्तरकाशी में लगातार हो रही भारी बारिश के बावजूद सेना, NDRF, SDRF, ITBP, BRO और स्थानीय प्रशासन द्वारा मलबे में फंसे लोगों को की तलाश की जा रही है।

Check Also

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना, वकील ने डिप्रेशन में खुद को गोली से उड़ाया; कार में मिला सुसाइड नोट

नैनीताल: उत्तराखंड के Nainital में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्ट्रेट पार्किंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *