Breaking News

उत्तराखंड: आज 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना, चार जिलों के सभी स्कूल में अवकाश घोषित

चमोली: बारिश जम कर बरसा रही है, पहाड़ से लेकर मैदान तक सब ओर बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। स्कूली छात्र-छात्राओं और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन आए दिन स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर रहा है।

कल 24 अगस्त की देर शाम से लेकर रात तक चार जिलों के जिला प्रशासन और आपदा नियंत्रक केंद्रों ने 25 अगस्त को सभी 1 से 12 स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश के निर्देश जारी किए। देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, और चमोली जिलों के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश है। इसकी घोषणा जिला प्रशासन द्वारा कल देर शाम जारी निर्देशों द्वारा की गई। पत्रों में जिलाधिकारी कार्यायलयों द्वारा निर्देश दिए गए कि बच्चों की सुरक्षा की दृष्टिगत दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
आज फिर सताएगी बारिश

आज फिर उत्तराखंड के पहाड़ों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है, जिसके अनुसार देहरादून, नैनीताल, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, चमोली, और बागेश्वर जिलों के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Check Also

सभी परियोजनाएँ मसूरी विधानसभा के विकास को नई गति देने वाली होंगी साबित …………पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में 17 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *