Breaking News

आज भी सभी जिलों में बारिश के आसार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

देहरादून: देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज भी उत्तराखंड सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और कुछ क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में फिलहाल मानसूनी बारिश की रफ्तार धीमी पड़ी है। बीते शुक्रवार को प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में सुबह से धूप खिली थी, लेकिन देर शाम अचानक मौसम ने करवट लिया और आकाशीय बिजली चमकने के साथ भारी बारिश भी शुरू हो गई। बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण कई जगह सड़कें अब भी अवरुद्ध हैं, इनमें से उत्तरकाशी जिले में सबसे अधिक सड़कें बंद हैं। सड़के बंद होने के कारण कई लोग गांवों में फंस गए हैं। आज शनिवार को भी प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सुबह से धूप खिली है, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश से मानसून अब तक गया नहीं है। मौसम कभी भी करवट ले सकता है और फिर से बारिश शुरू हो सकती है। मौसम विभाग ने आज शनिवार को भी उत्तराखंड के सभी जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम का पूर्वानुमान

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शनिवार, 06 सितंबर को उत्तराखंड के सभी जिलों बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जनपद के कई इलाकों में भारी बारिश और कुछ क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। जिसको लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश होने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी देहरादून में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बौछारें देखने को मिल सकती हैं। देहरादून का अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Check Also

उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा को ‘केन्द्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक–2026’

उत्तराखण्ड पुलिस के उप निरीक्षक श्री लोकेन्द्र बहुगुणा, सीआईडी देहरादून को अन्वेषण के क्षेत्र में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *