Breaking News

देहरादून में मीट माफियाओं का आतंक, फर्जी कंपनी के नाम पर सप्लाई हो रहा सड़ा मीट

देहरादून में मीट माफियाओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। खतौली फूड्स नाम की एक कथित कंपनी के नाम पर देहरादून में मीट की सप्लाई की जा रही है, जबकि जांच में सामने आ रहा है कि इस नाम की कोई वैध कंपनी अस्तित्व में ही नहीं है।जानकारी के अनुसार उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिजनौर समेत कई क्षेत्रों में मुजफ्फरनगर निवासी आफताब द्वारा मीट की सप्लाई की जा रही है। आरोप है कि राजधानी देहरादून में मरे हुए और सड़े पशुओं का मीट आम जनता को परोसा जा रहा है, और इसके बदले भारी कीमत वसूली जा रही है।
वायरल वीडियो में साफ तौर पर सुना जा सकता है कि देहरादून में बैठे मीट के बड़े व्यापारी खुलेआम यह दावा कर रहे हैं कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। व्यापारी नगर निगम और प्रशासन को चुनौती देते हुए कहते हैं कि चाहे कहीं भी शिकायत कर ली जाए, उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।अब बड़ा सवाल यह है कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद क्या नगर निगम के पशु चिकित्सक, खाद्य सुरक्षा विभाग और अन्य संबंधित विभाग इस मामले का संज्ञान लेंगे, या फिर देहरादून की जनता को यूं ही मरे हुए पशुओं का मीट परोसा जाता रहेगा।
वहीं इस मामले पर क्षेत्रीय पार्षद ने मीडिया से बातचीत में शासन-प्रशासन से अपील की है कि ऐसे लोगों की गंभीरता से जांच की जाए जो आम जनता की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि कानून ऐसे मीट माफियाओं पर सख्ती से शिकंजा कसे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

Check Also

उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा को ‘केन्द्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक–2026’

उत्तराखण्ड पुलिस के उप निरीक्षक श्री लोकेन्द्र बहुगुणा, सीआईडी देहरादून को अन्वेषण के क्षेत्र में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *