Breaking News

उत्तराखंड में कश्मीरी युवकों पर हमला, पहले पूछा धर्म; फिर लाठी से किए ताबड़तोड़ वार

कोतवाली विकासनगर अंतर्गत नगर के मुख्य बाजार में दुकानदार से विवाद होने पर जम्मू-कश्मीर के फेरी वाले के साथ मारपीट कर दी गयी। घायलों ने आरोप लगाया है कि जैसे ही लोगों को पता चला कि वो कश्मीर से है और मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रहे हैं, लोगों ने उन्हों डंडों से पीट दिया।

जिसके बाद चौकी बाजार विकासनगर में पीड़ित के भाई दानिश पुत्र मौहम्मद यासीन निवासी करलपुर जम्मू कश्मीर हाल निवासी पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश ने तहरीर देकर दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

दानिश ने तहरीर में कहा कि पहले उनसे पूछा गया कि कहां से हो, कश्मीर के मुस्लिम बताने पर उससे गाली गलौच शुरू कर दी। तमाम तरह के जाति सूचक शब्द कहे गए। कहा गया कि ये मुस्लिम हैं और गाली गलौच करते हुए मारपीट की गयी। लाठी से पीटा गया।

Check Also

उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा को ‘केन्द्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक–2026’

उत्तराखण्ड पुलिस के उप निरीक्षक श्री लोकेन्द्र बहुगुणा, सीआईडी देहरादून को अन्वेषण के क्षेत्र में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *