Breaking News

बद्री-केदार मंदिर परिसर में मोबाइल रहेंगे बैन

चार धाम यात्रा को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। बद्री-केदार मंदिर समिति ने मंदिर परिसरों में मोबाइल फोन के उपयोग पर सख्ती का निर्णय लिया है। बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है, जिसके बाद अब इसके लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया यानी SOP भी तैयार की जा रही है।समिति अध्यक्ष ने बताया कि देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे सोमनाथ, काशी विश्वनाथ, महाकाल और बालाजी मंदिरों की तर्ज पर यह फैसला लिया गया है। दरअसल, केदारनाथ धाम में मंदिर परिसर में दर्शन के बाद भी श्रद्धालु और कई यूट्यूबर व ब्लॉगर लंबे समय तक रुकते हैं, जिससे अन्य श्रद्धालुओं को दर्शन में दिक्कत होती है।तीर्थ पुरोहितों और यात्रा से जुड़े लोगों की मांग के बाद यह प्रस्ताव पारित किया गया। इसके तहत मंदिर परिसर के निर्धारित दायरे—करीब 50 से 60 मीटर—के अंदर मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा। खास तौर पर गर्भगृह और मुख्य मंदिर परिसर में मोबाइल पूरी तरह से बंद रहेंगे।

Check Also

भिक्षावृत्ति और बाल श्रम वाले बच्चों, बाल विवाह रोक तथा बच्चों को शिक्षित करने आदि के विषय में दी गई जानकारी

जनपद देहरादून ऋषिकेश में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा ऋषिकेश चाइल्ड हेल्पलाइन टीम सदस्य व डी.सी.पी. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *