Breaking News

ऋषिकेश में हरियाणा के गुंडे की पुलिस से मुठभेड़, जंगल में फायरिंग; चेकिंग के दौरान भागा था

ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बताया गया है कि ऋषिकेश में देहरादून रोड स्थित वन विभाग बैरियर के पास नियमित चेकिंग चल रही थी।

इस दौरान हरियाणा का रहने वाला एक बदमाश भाग गया। पुलिस का कहना है कि जब पुलिस की टीम आरोपी को पकड़ने गए तो उसने जंगल में पुलिस टीम पर ही फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम इमरान बताया गया है।अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम मौके पर अपना चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान इमरान पुलिस को देखकर काली मंदिर की तरफ भागने लगा। पुलिस की टीम ने उसका पीछा किया, लेकिन वो जंगल की तरफ भाग गया। जब पुलिस की टीम ने उसे सरेंडर करने को कहा तो उसने उल्टा फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की टीम जंगल में फैल गई और इमरान को घेरकर उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना में पुलिस की टीम सुरक्षित है और इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इमरान पर ट्रक चोरी में शामिल रहने का भी आरोप है। मामले की जांच अभी जारी है। 

Check Also

उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा को ‘केन्द्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक–2026’

उत्तराखण्ड पुलिस के उप निरीक्षक श्री लोकेन्द्र बहुगुणा, सीआईडी देहरादून को अन्वेषण के क्षेत्र में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *