Breaking News

उत्तराखंड रेल यात्रियों के लिए अलर्ट! इन रूट्स पर 2 महीने तक फुल रहेंगी ट्रेनें, कंफर्म टिकट मुश्किल

रुड़की: उत्तराखंड से ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। अगले दो महीनों तक रेल मार्ग पूरी तरह व्यस्त रहने वाला है, जिससे कंफर्म टिकट मिलना लगभग नामुमकिन हो गया है।

गर्मियों की छुट्टियां और शादी समारोहों का सीजन शुरू होते ही यात्रियों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हो गई है। लोग परिवार के साथ घूमने या रिश्तेदारों के यहां जाने के लिए बड़ी संख्या में ट्रेनों का रुख कर रहे हैं। रुड़की रेलवे स्टेशन पर रोजाना टिकट काउंटर पर लंबी कतारें लग रही हैं। यात्रियों को जब काउंटर पर पहुंचते हैं, तब पता चलता है कि अगले दो महीनों तक कंफर्म टिकट मिलना बेहद मुश्किल है। कई यात्रियों को 50 से ज्यादा वेटिंग लिस्ट के टिकट मिल रहे हैं। ट्रेन में सीट न मिलने की वजह से कई यात्रियों को अब देहरादून से हवाई और सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि ये विकल्प महंगे साबित हो रहे हैं।
इन ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़

इन प्रमुख ट्रेनों में सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं:-
कोलकाता एक्सप्रेस
बांद्रा एक्सप्रेस
हेमकुंड एक्सप्रेस
लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस
इन ट्रेनों में स्लीपर और एसी दोनों श्रेणियों में सीटें फुल हो चुकी हैं।
इन रूट्स पर सबसे ज्यादा दबाव

रुड़की से निकलने वाली ट्रेनों में खासतौर पर इन शहरों के लिए सीटों की भारी मांग है:-
शाहजहांपुर, बाराबंकी, अयोध्या, वाराणसी
गया, धनबाद, कोलकाता
मथुरा, कोटा, रतलाम
सूरत, वडोदरा, बोरीवली
जम्मू तवी, वैष्णो देवी कटरा
इन रूट्स पर टिकट को लेकर जबरदस्त मारामारी देखने को मिल रही है।
रेलवे अधिकारी का बयान

आरक्षण विभाग के अनुसार, स्कूल-कॉलेज की छुट्टियों और शादी सीजन के चलते हर साल इस समय भीड़ बढ़ती है, लेकिन इस बार स्थिति ज्यादा गंभीर है। अधिकारियों का कहना है कि अगले दो महीनों तक टिकट मिलना बेहद मुश्किल रहेगा।

Check Also

उत्तराखंड में सड़क किनारे मिली सॉफ्टवेयर इंजीनियर की लाश, कार में पड़ा था शव; दुर्गंध आने पर मचा हड़कंप

हरिद्वार: हरिद्वार बाईपास मार्ग पर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *