Breaking News

देहरादून से मुंबई-गुजरात जाना अब और भी आसान, शुरू हुईं दो नई फ्लाइट्स; 2 मिनट में पढ़िए पूरी डिटेल

देहरादून: देहरादून एयरपोर्ट से यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अहमदाबाद और मुंबई के लिए दो नई उड़ानें शुरू की हैं, जिससे कुल उड़ानों की संख्या चार हो गई है। हालांकि, कुछ उड़ानों में देरी और एक के रद्द होने की खबर भी सामने आई है।

Air India Express ने देहरादून एयरपोर्ट से अहमदाबाद और मुंबई के लिए ये दो नई अतिरिक्त उड़ानें 1 मई से 31 मई तक संचालित करेंगी। इसके साथ ही अब कंपनी की कुल चार उड़ानें देहरादून से संचालित हो रही हैं।

अहमदाबाद फ्लाइट का टाइम शेड्यूल

अहमदाबाद से सुबह 6:25 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट करीब 8:15 बजे देहरादून पहुंचेगी। इसके बाद यह फ्लाइट देहरादून से सुबह 8:45 बजे उड़ान भरकर 10:35 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।मुंबई से सुबह 10:25 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट दोपहर 12:45 बजे देहरादून पहुंचेगी। वहीं, देहरादून से यह फ्लाइट 1:15 बजे रवाना होकर 3:35 बजे मुंबई पहुंचेगी।

पहले से इन शहरों के लिए सेवा

एयर इंडिया एक्सप्रेस पहले ही देहरादून से दिल्ली और बेंगलुरु के लिए उड़ानें संचालित कर रहा है। नई उड़ानों के जुड़ने से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। दूसरी ओर, यात्रियों को कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। IndiGo की दिल्ली से शाम 4 बजे आने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गई। वहीं, दोपहर 12:40 बजे आने वाली फ्लाइट 1:51 बजे पहुंची और अहमदाबाद से आने वाली फ्लाइट भी निर्धारित समय से देरी से पहुंची। इसके अलावा अन्य कुछ उड़ानें भी विलंब से पहुंचीं।
देहरादून एयरपोर्ट पर नई उड़ानों की शुरुआत से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी, लेकिन फ्लाइट देरी और रद्द होने जैसी समस्याएं अब भी चुनौती बनी हुई हैं।

Check Also

केदारनाथ में ग्लेशियर पर सेल्फी लेना यात्री को पड़ा भारी! फिसलकर टूटी पसलियां.. हालत गंभीर

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में एक बार फिर लापरवाही और सेल्फी का जुनून भारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *