Breaking News

अनाधिकृत रूप से हूटर का प्रयोग करने तथा चालक द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने पर वाहन को किया सीज

सम्पूर्ण राज्य में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान चलाते हुए वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।

इसी क्रम में कोतवाली मसूरी क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान आज दिनांक 23-05-2026 को मसूरी पुलिस द्वारा बड़े मोड़ की ओर से पिक्चर पैलेस की तरफ हूटर बजाकर आते हुए एक स्कार्पियो-एन संख्या: एचआर- 05-बीए-0022 को संदिग्धता के आधार पर रोककर चैक किया गया, तो पूछताछ एवं व्यवहार के आधार पर वाहन चालक शराब के नशे में प्रतीत हुआ, जिस पर चालक का एल्कोमीटर से परीक्षण कराया गया, जिसमें चालक द्वारा शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई।

वाहन चालक द्वारा अनाधिकृत रूप से हूटर का प्रयोग कर आमजन में वीआईपी होने का प्रभाव बनाने का प्रयास किया जा रहा था, जिस पर पुलिस द्वारा मौके पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया साथ ही शराब का सेवन करने वाले वाहन चालक सुनील कल्याण पुत्र बलवीर सिंह निवासी: बीपीओ कुटेल करनाल हरियाणा को गिरफ्तार किया गया।

Check Also

आगामी कुंभ के दृष्टिगत हरिद्वार में संस्कृत के क्षेत्र में किए जा सकने वाले ठोस कार्यों की व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में संस्कृत शिक्षा विभाग की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *