Breaking News

मसूरी के एकमात्र एम पी जी कॉलेज का होगा प्रांतीयकरण

मसूरी की एकमात्र म्युनिसिपल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज का प्रांतीयकरण किया जाएगा नगर पालिका की आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें कॉलेज के प्रांतीय कारण को लेकर प्रस्ताव लाया गया जिस पर सभी सभासदों द्वारा अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है पूर्व में नगर पालिका परिषद मसूरी द्वारा कॉलेज का संचालन किया जाता था लेकिन अब शासन स्तर पर इसका प्रस्ताव भेजा गया है और जल्द ही प्रांतीय करण की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी
नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने बताया कि मसूरी के एकमात्र म्युनिसिपल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में मसूरी ही नहीं बल्कि दूर दराज क्षेत्र के ग्रामीण बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं लेकिन कुछ लोगों द्वारा कॉलेज को राजनीति का अड्डा बना दिया गया था जिससे छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था वही अध्यापकों की कमी और विभिन्न विषयों के न होने के कारण मसूरी के बच्चों को देहरादून पढ़ने के लिए जाना पड़ता था जिस पर आज बोर्ड बैठक द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि कॉलेज का प्रांतीयकरण किया जाए……

Check Also

13 नवंबर को दून विश्वविद्यालय के नित्यानंद ऑडिटोरियम में आयोजित होगा सम्मेलन

प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन-2026 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *