Breaking News

अपराधियो पर नकेल कसती दून पुलिस

वर्तमान में प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में सक्रीय अपराधियों के विरुद्ध गुण्डा नियंत्रण अधि0 में चालानी कार्यवाही की गई, जिसके पश्चात मा0 न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में अभियुक्त आसिफ पुत्र राशिद निवासी मुस्लिम बस्ती विकासनगर जनपद देहरादून को दिनांक – 04/05/2026 को 06 माह तक जनपद की सीमाओं से प्रवेश न करने की सख्त हिदायत देते हुए जिलाबदर किया गया था।

दिनांक: 29/07/2026 की रात्रि को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त आसिफ, जिसे 06 माह के लिए जिला बदर किया गया था, उसके द्वारा समय से पूर्व जनपद/थाना क्षेत्र की सीमा में प्रवेश किया है तथा वह सम्भवत: जनपद में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त आसिफ उपरोक्त को सिनेमा गली विकासनगर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0- 224/2026 धारा 3(1)/10 गुण्डा नियंत्रण अधि01970 पंजीकृत किया गया।

Check Also

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ब्राह्मणवाला स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश सुमन ध्यानी के आवास पहुंचे

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अपनी माता मोहनी जोशी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *