2022 में लगातार दूसरी बार राज्य विधानसभा चुनाव में बम्पर जीत के बाद उसी वर्ष 31 जुलाई को पार्टी के 10वें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्री महेंद्र भट्ट जी ने कार्यभार संभाला था। अपनी संगठन क्षमता और रणनीतिक कौशल से सबका साथ और सबका विश्वास को आधार बनकर, आपने पार्टी के सुनहरे दौर को प्रदेश में स्वर्णिम आभा देने का अभूतपूर्व कार्य किया।
सरल, मृदुभाषी, आत्मीय और परस्पर समन्वय की अपनी जीवन शैली और व्यवहार ने आपको पार्टी एवं हम सबके लोकप्रिय और कार्यकर्ता नेतृत्व के रूप में स्थापित किया है।
आपके नेतृत्व में और पीएम श्री नरेंद्र मोदी एवं सीएम श्री पुष्कर धामी के मार्गदर्शन में प्रदेश भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भी राज्य की सभी पांचों सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज की है। बागेश्वर, केदारनाथ समेत प्रदेश के नगर निगमों, नगर निकायों और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में प्रचंड जीत दर्ज के साथ विकास और खुशहाली का तीसरा इंजन लगाने का कार्य हुआ।
इस दौरान सहकारी समिति, दुग्ध समिति आदि कोई ऐसा निर्वाचन नहीं रहा, जिसमें प्रदेश में भगवा नहीं लहराया गया हो।
आपके नेतृत्व में प्रदेश संगठन का विस्तार और प्रभाव संख्या, पहुंच, सक्रियता और क्षमता की चतुर्दिक गहराई के साथ लगातार मजबूत हुआ है। अपने दो कार्यकालों में बूथ और पन्ना स्तर तक क्षमतावान और प्रभावी कार्यकर्ताओं की विशाल टीम का गठन और उनसे सर्वश्रेष परिणाम हासिल करने की अभूतपूर्व उपलब्धि आपके नाम है। इस दौरान प्रदेश में आए सभी प्राकृतिक एवं परिस्थितिजन्य दुखद घटनाओं का श्री महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने जनता के कंधे से कंधा मिलाकर सामना किया है।
राज्य निर्माण के बाद प्रदेश के सभी सम्मानित अध्यक्षीय कार्यकाल में राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट आने वाली 15 अगस्त के शुभ एवं गौरवमयी अवसर पर रिकॉर्ड 4 वर्ष 16 दिन के साथ सर्वाधिक कालखंड वाले प्रदेश अध्यक्ष हो रहे हैं। इससे पूर्व नैनीताल लोकसभा सांसद श्री अजेय भट्ट 4 साल 14 दिन का शानदार कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।
प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी का अब तक निर्वहन करने वालों में स्वर्गीय पूरन चंद्र शर्मा 9 नवंबर 2000 से 14 सितंबर 2002, श्री मनोहरकांत ध्यानी 15 सितंबर 2002 से 2004 , पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व सीएम श्री भगत सिंह कोश्यारी 2004 से 2007, स्वर्गीय बच्ची सिंह रावत 2007 से 12 जुलाई 2009, श्री बिशन सिंह चुफाल 13 जुलाई 2009 से 8 फरवरी 2013, पूर्व सीएम श्री तीरथ सिंह रावत 9 फरवरी 2013 से 31 दिसंबर 2015, श्री अजेय भट्ट 1 जनवरी 2016 से 15 जनवरी 2020, श्री बंशीधर भगत 16 जनवरी 2020 से 12 मार्च 2021, 13 मार्च 2021 से 30 जुलाई 2022 शामिल रहे हैं। जिनके उपरांत वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व का श्री महेंद्र भट्ट 31 जुलाई 2022 से निर्वहन कर रहे हैं।
प्रदेश के समस्त देवतुल्य कार्यकर्ता आपकी अध्यक्षीय कालखंड की उपलब्धियों से स्वयं को जोड़ते हुए आनंद और गौरव की अनुभूति कर रहे हैं। हम सभी श्री महेंद्र भट्ट जी को हार्दिक शुभकामना एवं बधाई प्रेषित करते हुए पार्टी के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
राज्य का प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता अपने अध्याख को विश्वास दिलाता है कि आपके नेतृत्व और प्रधानमंत्री मोदी एवं सीएम धामी के मार्गदर्शन में 27 के चुनाव में पार्टी, लगातार तीसरी बार प्रचंड जीत हासिल करेगी।
Dron Samachar www.dronsamachar.com