Breaking News

सट्टा खिलाने वाले 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके क्रम में थाना रायपुर को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि पेरिस विहार जाने वाली रोड के पास स्थित खाली प्लॉट में एक व्यक्ति लोगों से रुपये लेकर नंबरों पर सट्टा लगवा रहा है। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर खाली प्लॉट में एक पेड़ के पास बैठे व्यक्ति को सट्टा खिलवाते हुए पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 22,615/- रू0 नगद, हस्तलिखित सट्टा पर्ची एवं मोबाइल फोन बरामद हुए। बरामद सट्टा पर्ची में अभियुक्त द्वारा अलग-अलग व्यक्तियों के नाम/संक्षिप्त नाम, दो अंकों के विभिन्न नंबर तथा उनके सामने लगाई गई धनराशि अंकित की गई थी। अभियुक्त के मोबाइल फोन को चेक करने पर इंटरनेट ब्राउजर में सट्टा किंग नामक ऑनलाइन वेबसाइट खुली मिली, जिसमें विभिन्न सट्टा बाजारों के नंबर एवं परिणाम प्रदर्शित हो रहे थे।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह लोगों से नंबर एवं धनराशि लेकर आनलाइन नम्बरों पर सट्टा लगवाता है तथा जीतने वाले व्यक्ति की धनराशि में से अपना कमिशन काटकर शेष धनराशि उक्त व्यक्ति को दे देता है।

Check Also

कांग्रेस और इंडी गठबंधन का यह रवैया उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाता है

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए SIR को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *