Breaking News

अभियुक्ता के कब्जे से 904 ग्राम अवैध गांजा हुआ बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना नेहरू कॉलोनी पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक – 18/09/2026 को चैकिंग के दौरान अजबपुर फ्लाईओवर के नीचे से मुखबिर की सूचना पर एक महिला अभियुक्ता को 904 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्ता के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Check Also

अंकिता भंडारी प्रकरण में आज भी परिवार और प्रदेश की जनता कर रही न्याय की मांग

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *