Breaking News

नशे की लत के चलते दिया स्नेचिंग की घटना को अंजाम

वादी भास्कर घिल्डियाल निवासी मोनाल एन्क्लेव, बंजारावाला, पटेलनगर के द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर प्रार्थना पत्र दिया कि एक रैपीडो चालक मोनाल एनक्लेव के पास पैदल जा रही उनकी पत्नी के हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेल नगर पर मु0अ0स0- 751/26 . धारा 304(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

सरेराह हुई मोबाइल स्नेचिंग की घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा उनके अनावरण तथा उसमे शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तत्काल कोतवाली पटेल नगर पर पुलिस टीम का गठन करते हुए टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के क्रम में गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से घटना में शामिल अभियुक्त के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में मोबाइल स्नेचिंग/लूट की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तों की अद्यतन स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही व अथक प्रयासों से मात्र 24 घंटे अंदर पुलिस टीम द्वारा स्नेचिंग की घटना का खुलासा करते हुए घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त आरिफ को आज दिनांक 13-11-2026 को मुखबिर की सूचना पर पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में छीना‌ गया मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक ऑटो बरामद किया गया।

पूछताछ का विवरण

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह रपीडो में काम करता है तथा नशे के आदि है, अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके उसके द्वारा उक्त स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था।

Check Also

महापौर सौरभ थपलियाल ने मनोनीत पार्षदगणों को दिलाई शपथ, जनहित एवं नगर विकास के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान

नगर निगम देहरादून में सोमवार को प्रातः 11:00 बजे मनोनीत पार्षदगणों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *