माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 18/10/2026 को थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा हरिद्वार बाईपास रोड पर निलाया हिल्स के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से 362 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
मौके पर ड्रग्स डिटेक्शन किट से परीक्षण करने पर बरामद पदार्थ चरस होना पुष्ट हुआ, अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0 435/2026 धारा 8/20 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ का विवरण –
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह हिमाचल प्रदेश से सस्ते दामों पर चरस लाकर देहरादून में नशा करने वाले व्यक्तियों को ऊँचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने के उद्देश्य से आया था। अभियुक्त पूर्व में भी हिमाचल प्रदेश के थाना हमीरपुर से मादक पदार्थो की तस्करी में जेल जा चुका है।
Dron Samachar www.dronsamachar.com
