Breaking News

प्रदेश में युवाओं समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दे लेकिन सत्र के लिए पर्याप्त नहीं समय

उत्तराखंड में 27 और 28 अक्टूबर को गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर सियासत तेज हो गई है दो दिवसीय सत्र में अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा, लेकिन सत्र की अवधि को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं बीजेपी और सदन में सवालों के जवाब के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी होगी उन्होंने कहा कि इस सत्र में अनुपूरक बजट पेश होना है, जिस पर विधायक अपनी बात रखेंगे यह मौजूदा कार्यकाल का अंतिम विधानसभा सत्र हो सकता है, इसलिए ये काफी अहम है कांग्रेस विधायक और उप नेता प्रतिपक्ष भुवन चंद्र कापड़ी ने महज दो दिन के सत्र पर सवाल उठाए हैं उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, लेकिन सत्र के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया जा रहा सरकार का मकसद सिर्फ अनुपूरक बजट पारित कराना है, जनहित के मुद्दों पर चर्चा को प्राथमिकता नहीं दी जा रही कापड़ी ने दावा किया कि देश के कई राज्यों में सालाना औसतन 25 से 30 दिन सदन चलता है, जबकि उत्तराखंड में ये औसत करीब 8 दिन है।

Check Also

विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की होगी महत्वपूर्ण भूमिका – मंत्री गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *