वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में पुलिस टीमो द्वारा सभी थाना क्षेत्रों लगातार सघन चौकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
इसी क्रम में दिनाँक 05-11-26 को कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि भरत विहार, ऋषिकेश के एक फ्लैट में जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उक्त फ्लैट में पर दबिश दी गई तो मौके पर 08 व्यक्ति जुआ खेलते हुए मिले। मौके से ताश की 04 गड्डियां तथा 2,20,650/- नकद बरामद हुए। उक्त संबंध में कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0- 584/2026, धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
Dron Samachar www.dronsamachar.com
