Breaking News

आज इन 3 जिलों में हल्की बारिश के आसार, मैदानों में गर्मी करने लगी हाल बेहाल

देहरादून: उत्तराखंड में इन पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी इलाकों में इन दिनों तेज धूप खिलने के कारण गर्मी काफी बढ़ गई है। इन दिनों दिन की तेज गर्मी का असर रात के न्यूनतम तापमान पर भी दिखाई दे रहा है।

उत्तराखंड में ज्यादातर क्षेत्रों में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है, दोपहर में चटख धूप खिलने के कारण तपिश महसूस की जा रही है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर आंशिक बादल दिखाई दे रहे हैं। फिर भी, अधिकांश क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। अगले कुछ दिनों में अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाने से तापमान में गिरावट हो सकती है, जबकि 24 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के आगमन से मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज कुछ पर्वतीय क्षेत्रों आंशिक बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं उत्तरकाशी, चमोली, और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ क्षेत्रों आंशिक बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश हो सकती है। देहरादून सहित आसपास के क्षेत्र में अगले कुछ दिनों में मौसम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। राजधानी देहरादून में आज मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। आज दून का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

तापमान की स्थिति
बीते शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.8 सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Check Also

देहरादून: अंकित थपलियाल का हत्यारा अकरम मारा गया, मां पिता बोले- अभी इंसाफ अधूरा है; बचने ना पाएं सभी कातिल

देहरादून: देहरादून में हुए चर्चित अंकित थपलियाल हत्याकांड में करीब 12 साल बाद बड़ा मोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *