Breaking News

Dron Samachar

उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के सम्बन्ध में जागरूक किया जाना आवश्यक : मुख्य सचिव

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) से सम्बन्धित राज्य स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य में मानकीकरण, गुणवत्ता प्रबंधन एवं उपभोक्ता हितों से सम्बन्धित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि राज्य में प्रोक्योरमेंट प्रक्रिया के दौरान निर्धारित प्रोक्योरमेंट रूल्स …

Read More »

आगामी कुंभ के दृष्टिगत हरिद्वार में संस्कृत के क्षेत्र में किए जा सकने वाले ठोस कार्यों की व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में संस्कृत शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में संस्कृत के संरक्षण, संवर्धन और व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि आदर्श संस्कृत ग्रामों में केवल विशेष अवसरों तक गतिविधियां सीमित न रहें, बल्कि सालभर नियमित रूप से संस्कृत संभाषण …

Read More »

प्रदेशभर के विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी परेड ग्राउंड के बाहर धरने पर बैठे

देहरादून में आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संयुक्त मोर्चा आउटसोर्स कर्मचारी संघ उत्तराखंड के आह्वान पर प्रदेशभर के विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी परेड ग्राउंड के बाहर धरने पर बैठे। कर्मचारियों ने आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने, समान काम के लिए समान वेतन और मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को …

Read More »

बीजेपी प्रत्याशी दिनेश आर्य ने आज विधानसभा में अपना नामांकन किया दाखिल

उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट के लिए बीजेपी प्रत्याशी दिनेश आर्य ने आज विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल किया। 25 नवंबर को खाली हो रही इस सीट के लिए हुए नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत बीजेपी के कई सांसद, कैबिनेट मंत्री, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में …

Read More »

यू-ट्यूबर द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति से की मारपीट

थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि नेक्सा शोरूम, हरिद्वार बायपास रोड पर कुछ युवक आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं। सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी से पुलिस कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर कंटेंट क्रिएटर/यू टयूबर अनुराग डोभाल व उसके साथियों द्वारा राज सिंह चौहान नाम के व्यक्ति के साथ …

Read More »

सीएम पुष्कर सिंह धामी की पहल से ग्रामीण उद्यमी लाभांवित

राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में तैयार होने वाले स्थानीय उत्पादों को देश-दुनिया के बाजार तक पहुंचाने की पहल अब मजबूत कारोबारी मॉडल में बदल रही है। उत्तराखंड की ग्रामीण महिलाओं के मेहनत से तैयार अंब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ने अपनी शुरुआत के बाद से अब तक करीब 6 करोड़ रुपए का कारोबार दर्ज कर लिया है। हाउस ऑफ हिमालयाज …

Read More »

नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए आगे आते हुए अपना योगदान देने के लिए किया प्रेरित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के दुष्प्रभावों एवं उससे बचाव के उपायों के सम्बन्ध में आम जन को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गए है। दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज दिनाँक 05-10-2026 को चकराता पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत कैण्ट स्कूल चकराता के बच्चों …

Read More »

पारदर्शी भर्ती व्यवस्था से प्रतिभाशाली युवाओं को मिल रहा उनकी मेहनत और योग्यता का हक : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में आयुष विभाग के 271 तथा कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत 61 एलोपैथिक फार्मेसी अधिकारियों सहित कुल 332 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने सभी नव नियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण …

Read More »

कुमाऊं और गढ़वाल में बारिश, गर्जन और तेज हवाओं का दौर;

प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 6 से 11 अक्टूबर तक उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के अधिकांश मैदानी जनपदों में मौसम शुष्क रहने का …

Read More »

विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के दिए निर्देश

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई और ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने भारतमाला परियोजना के अंतर्गत बनबसा के पास भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे ड्राई पोर्ट (Dry Port) और उससे जुड़ी चार लेन की सड़क व पुल परियोजना का स्थालीय निरीक्षण किया है। इस परियोजना का उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच व्यापारिक गतिविधियों, आयात-निर्यात को सरल व सुलभ …

Read More »