Breaking News

बीजेपी प्रत्याशी दिनेश आर्य ने आज विधानसभा में अपना नामांकन किया दाखिल

उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट के लिए बीजेपी प्रत्याशी दिनेश आर्य ने आज विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल किया। 25 नवंबर को खाली हो रही इस सीट के लिए हुए नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत बीजेपी के कई सांसद, कैबिनेट मंत्री, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में दिनेश आर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया।
दिनेश आर्य ने कहा कि बीजेपी ऐसी पार्टी है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता पर भी भरोसा जताकर उसे बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह नेतृत्व के आभारी हैं और पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

Check Also

नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए आगे आते हुए अपना योगदान देने के लिए किया प्रेरित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के दुष्प्रभावों एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *