Breaking News

शातिर चोर (रैपिडो चालक) को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वादिनी आस्तिका यादव पुत्र आई0पी0 सिंह निवासी आनन्द पुण्डिर कैफे एण्ड रेस्टोरेंट डूंगा थाना प्रेमनगर जनपद देहरादून द्वारा थाना प्रेमनगर पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि एक रैपिडो आटो चालक अज्ञात वाहन संख्या UK07TE-1394 द्वारा वादिनी का सूटकेस व अन्य सामान, जिसमे उनकी कीमती ज्वेलरी भी थी, को चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0- 243/2026, धारा- 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा थाना प्रेमनगर पर गठित टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिसके अनुपालन में गठित टीम द्वारा घटनास्थल तथा उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो व रेपीडो कंपनी से संदिग्ध ऑटो चालक के संबंध आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप
दिनांक : 14/11/2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बैरियर चैक पोस्ट झाझरा से घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त कमलेश कुमार पुत्र चिम्मन लाल निवासी ग्राम नारायणपुर, थाना बरखेडा, तहसील बिसरपुर जनपद पीलीभीत उत्तर प्रदेश हाल किराएदार जमील अहमद जमनपुर थाना सेलाकुई जनपद देहरादून उम्र-29 वर्ष को घटना में चोरी की गई लगभग 08 लाख रुपये की ज्वैलरी/सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, आज वह उक्त घटना में चोरी की गई ज्वेलरी को बेचने के लिये बाहर भागने की फिराक में था, पर इससे पहले ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Check Also

स्पा सेन्टर में ग्राहकों को स्पेशल सर्विस के नाम पर कराती थी अनैतिक देह व्यापार पुलिस ने किया पर्दाफाश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *