Breaking News

दून पुलिस ने पढाया कानून का सबक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने एवं शांति भंग का प्रयास करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु कड़े निर्देश निर्गत किये गए हैं। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है इसी क्रम में दिनांक: 11-11-26 की सांय थाना रायपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि रायपुर क्षेत्रान्तर्गत 02 पक्षों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया है तथा दोनो पक्ष आपस में जोर-जोर से गाली गलौच करते हुए झगडा कर रहे हैं तथा मारपीट पर उतारू हैं। सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तो पाया कि किसी बात को लेकर 02 पक्षों में बहस व धक्का मुक्की हो रही थी। दोनो पक्षों को मौके पर समझाने का प्रयास किया गया लेकिन दोनो ही पक्ष नहीं माने तथा और अधिक उग्र होकर एक दूसरे को मरने मारने पर उतारू हो गये। जिस पर मौके पर किसी संज्ञेय अपराध के घटित होने की सम्भावना के दृष्टिगत मौके से दोनो पक्षों के 08 अभियुक्तों को धारा 170 बीएनएसएस के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया।

Check Also

14 लाख की लूट में बजरंग दल कार्यकर्ता गिरफ्तार,

पटेलनगर में प्लॉट के सौदे के लिए ले जाए जा रहे लाखों रुपये लूटने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *