Breaking News

14 लाख की लूट में बजरंग दल कार्यकर्ता गिरफ्तार,

पटेलनगर में प्लॉट के सौदे के लिए ले जाए जा रहे लाखों रुपये लूटने के मामले में पुलिस को दो और आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली है। दोनों घटना के बाद से फरार थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई रकम का कुछ हिस्सा भी बरामद किया है।पटेलनगर क्षेत्र में प्लॉट के सौदे के लिए ले जाए जा रहे 14 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ता सिद्धांत बडोनी समेत दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी घटना के बाद से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे। पुलिस ने उन्हें रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लूट की रकम के 82 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। इस मामले में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

पुलिस के अनुसार, सात नवंबर को राजेश कुमार सोनी अपने साथियों दिनेश तिवारी, ओमकार और गुरविंदर के साथ प्लॉट के सौदे के सिलसिले में 14 लाख रुपये लेकर जा रहे थे। इसी दौरान इंद्रेश अस्पताल के पास कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। राजेश की शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Check Also

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर बढ़ाया जा रहा आगे

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गढ़ी कैंट स्थित सत्यनारायण मंदिर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *