Breaking News

राज्य स्थापना दिवस पर तहसील स्तर पर आयोजित हुए कार्यक्रम,

जनपद में राज्य स्थापना दिवस हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। वहीं, राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके परिजनों को शॉल भेंटकर तहसील स्तर पर सम्मानित किया गया।

तहसील विकासनगर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक मुन्ना सिंह चौहान एवं सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अमर शहीदों एवं राज्य आंदोलनकारियों ने जिस विकसित और समृद्ध उत्तराखंड का सपना देखा था, उसे साकार करने की दिशा में प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान कर रही है तथा जनकल्याण के लिए ठोस निर्णय लेकर प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रही है। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, तहसीलदार विवेक राजौरी सहित राज्य आंदोलनकारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

इसी क्रम में तहसील कालसी, चकराता, ऋषिकेश एवं डोईवाला में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित कर राज्य निर्माण में उनके योगदान और संघर्ष का स्मरण किया गया।

Check Also

08 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *