Breaking News

कुमाऊं और गढ़वाल में बारिश, गर्जन और तेज हवाओं का दौर;

प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 6 से 11 अक्टूबर तक उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के अधिकांश मैदानी जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम निदेशक डॉ.सी.एस तोमर के अनुसार, 6 से 8 अक्टूबर तक 4200 मीटर एवं उससे अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 9 से 11 अक्टूबर के बीच करीब 3800 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी के आसार हैं।

इन जिलों में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का अलर्ट

चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं, 6 और 7 अक्टूबर को नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, देहरादून, टिहरी और पौड़ी में मध्यम बारिश के साथ तेज गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

Check Also

पत्नी के अवैध सम्बन्धों की जानकारी बनी हत्या की मुख्य वजह

प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत मंडुवाला डॉल्फिन कॉलेज के पास के जंगलों मे एक पुरूष का शव खाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *