Breaking News

बड़ी खबर

वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर CM आवास जा रहे नर्सिंग बरोजगारों को पुलिस ने रोका

वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच करने जा रहे नर्सिंग बरोजगारों को पुलिस ने हाथीबड़कला के पास बैरिकेड लगाकर रोक लिया। इस दौरान बेरोजगारों ने वहीं बैठकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि आज ही मांग पर सकारात्मक आश्वासन नहीं मिला तो सामूहिक मुंडन करेंगे। नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले बहल चौक से विभिन्न जिलों से …

Read More »

गर्भवती पत्नी को अकेला छोड़कर फरार हुआ पति, 2024 में दोनों ने किया था प्रेम विवाह

पति के फरार होने के बाद खाने-पीने की समस्या सामने आने के चलते महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व महिला हेल्पलाइन को शिकायत पत्र दिया। इस मामले में वसंत विहार थाना पुलिस ने आरोपित पति व सास के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में तनुजा निवासी शास्त्रीनगर सीमाद्वार ने बताया कि उसकी शादी मोहम्मद शैफ …

Read More »

जौनसार बावर में शादियों में सोने के 3 आभूषण पहने का महिलाएं ने किया विरोध, बोलीं- शराब पर रोक क्यों नहीं?

जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर में शादी के दौरान बढ़ती फिजूलखर्ची पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों की ओर से बैठक कर महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले गहनों की संख्या सीमित करने का फैसला लिया जा रहा है, ताकि समाजहित में दिखावा और आर्थिक बोझ कम हो। हालांकि, कुछ महिलाओं को इस पर आपत्ति है। वे अब इसके विरोध में मुखर …

Read More »

सुखवंत आत्महत्या प्रकरण की SIT करेगी जांच, निलंबित और लाइन हाजिर 12 पुलिसकर्मियों का तबादला

जनपद ऊधमसिंहनगर के ग्राम पैगा, थाना आइटीआइ निवासी सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने उच्चस्तरीय एसआइटी का गठन किया है। प्रकरण की विवेचना के लिए पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ नीलेश आनंद भरणे की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया गया है। एसआइटी में पुलिस अधीक्षक चंपावत अजय गणपति, क्षेत्राधिकारी टनकपुर वंदना वर्मा, …

Read More »

युवक को नशामुक्त केंद्र में भर्ती कराने आए कर्मी को 10-12 युवकों ने बुरी तरह पीटा, तोड़े दांत; महिला ने की थी शिकायत

युवक को नशामुक्त केंद्र में भर्ती कराने के लिए आए स्टाफ को कुछ युवकों ने बुरी तरह से पीट दिया। इसमें से एक के दांत तोड़ दिए, अन्य ने वहां से भागकर जान बचाई। इस मामले में कैंट कोतवाली पुलिस ने चार युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में संतोष खजूरिया निवासी किशन नगर …

Read More »

देहरादून में DM सविन बंसल की बड़ी कार्रवाई, 827 शस्त्र लाइसेंस निरस्त.. जानिए कारण

देहरादून: देहरादून में जिला प्रशासन ने सुरक्षा और नियमों के उल्लंघन को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट (DM) ने 827 शस्त्र लाइसेंसधारकों के लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया। यह कदम राज्य सरकार के सुरक्षा दिशा-निर्देशों और हथियारों के रख-रखाव नियमों के पालन की अनदेखी के कारण उठाया गया। देहरादून में जिला प्रशासन ने शस्त्र लाइसेंसधारकों …

Read More »

उत्तराखंड: बेरीनाग में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी कार.. देवरानी-जेठानी की मौत

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। चाकबोरा मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दो विधवा महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार यह …

Read More »

अगस्त्यमुनि: 15 साल बाद देवरा यात्रा, देव डोली मार्ग में अवरोध से नाराज हुए अगस्त्य ऋषि.. केदारनाथ हाईवे पर घंटों जाम

देहरादून: उत्तराखंड की भूमि को यूं ही देवभूमि नहीं कहा जाता है, बल्कि यहां की धरती पर हर जगह देवताओं का वास है। लेकिन आज के समय में लोग शायद ये बात भूल चुके हैं? इसलिए तो रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि में स्थित मैदान “जिसे अगस्त्य ऋषि मुनि महाराज की तप भूमि कहा जाता है” को यहां के नेताओं और …

Read More »

उत्तराखंड: 3.5 मैग्निट्यूड तीव्र भूकंप के झटकों से डोली धरती, जमीन से 30 किमी नीचे था केंद्र

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में मंगलवार की सुबह यानि आज हल्के भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 दर्ज की गई। अचानक आए झटकों से लोग घबरा गए और एहतियातन अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार, उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में भूकंप सुबह लगभग 7:25 बजे …

Read More »

गढ़वाल का बेटा आयुष बडोनी टीम इंडिया में शामिल, भारत–न्यूजीलैंड मैच में दिखाएंगे दम

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी जिले के होनहार क्रिकेटर आयुष बडोनी को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उन्हें चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह टीम इंडिया में मौका मिला है, जिससे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है। आपको बता दें कि आयुष बडोनी टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग ब्लॉक की क्वाली …

Read More »