वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने हेतु कड़े निर्देश निर्गत किए गए हैं।
निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली विकासनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान दिनांक 09/09/26 को ढकरानी के पास से मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त विशाल पुत्र बंशीलाल को लगभग ढाई लाख रू0 मूल्य की 8.09 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0: 277/2026 धारा: 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
Dron Samachar www.dronsamachar.com