Breaking News

पटेलनगर क्षेत्र में लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे 08 व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोतवाली पटेलनगर पर सूचना प्राप्त हुई की पटेलनगर बाजार क्षेत्र मे दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे के साथ लड़ाई झगड़ा करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग किया जा रहा है।

प्राप्त सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा मौके पर लड़ाई झगड़ा कर रहे व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया, पर उक्त व्यक्ति पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने व और अधिक उग्र होकर आपस मे मारपीट पर उतारू हो गये, मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा झगड़ा कर रहे 08 व्यक्तियों को 170 BNSS में गिरफ्तार किया गया।

Check Also

प्रदेश में युवाओं समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दे लेकिन सत्र के लिए पर्याप्त नहीं समय

उत्तराखंड में 27 और 28 अक्टूबर को गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में होने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *