Breaking News

1900 से अधिक किराएदार/बाहरी व्यक्तियों का किया गया सत्यापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों एंव क्षेत्र में निवास कर रहे संदिग्धों/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन तथा नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनांक को 25-10-2026 थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्रान्तर्गत नई बस्ती, सी ब्लॉक, सुमन नगर, धोबी चौक, ऑफीसर्स कॉलोनी, थाना सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर बस्ती, पीठ वाली गली सेलाकुई आदि क्षेत्रों एवं थाना सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत रामपुर, शंकरपुर, चोई बस्ती में बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों व आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े व्यक्तियों के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्र में 1900 से अधिक किरायेदारों/बाहरी व्यक्तियों के साथ साथ पूर्व के आपराधिक घटनाओं में लिप्त /प्रकाश में आये/जमानत पर चल रहे 27 अभियुक्तो का भौतिक सत्यापन किया गया, इस दौरान आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े अभियुक्तो को किसी आपराधिक घटना में पुनः लिप्त मिलने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी गयी। बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के दौरान किरायेदारों/घरेलू नौकरों का सत्यापन न कराने व अन्य अनियमितता मिलने पर पुलिस द्वारा 108 भवन स्वामियों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए उनका 10 लाख 80 हजार रु० का जुर्माना किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध रूप से घूम रहे 25 व्यक्तियों को पूछताछ हेतु थाने लाया गया है, जिनसे आवश्यक पूछताछ की जा रही है तथा 81 पुलिस एक्ट में 15 व्यक्तियों का चालान कर 6500/- रुo का जुर्माना किया गया।

एसएसपी देहरादून के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्र में दून पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी है।

Check Also

प्रदेश में युवाओं समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दे लेकिन सत्र के लिए पर्याप्त नहीं समय

उत्तराखंड में 27 और 28 अक्टूबर को गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में होने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *