Breaking News

सपा अध्यक्ष के बयान पर उत्तराखंड में सियासी घमासान राजनीति गरमाई

सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा उत्तराखंड के लोगों पर की गई कथित टिप्पणी और कांग्रेस-सपा गठबंधन को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।
​कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सुजाता पॉल ने भाजपा के सवालों पर तीखा पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जवाब मांगा। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा बताए कि उनका अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वीआईपी और संलिप्त लोगों के साथ क्या संबंध है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाहर से आने वाले ऐसे लोग देवभूमि की बेटियों के साथ अन्याय करते हैं, जिस पर सरकार को स्थिति साफ करनी चाहिए।
​वहीं, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने कांग्रेस के इस रुख को शर्मनाक और हास्यास्पद करार दिया। नवीन ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के पास जनता के सवालों का कोई जवाब नहीं है। उन्होंने रामपुर तिराहा कांड का स्मरण कराते हुए कहा कि जिस दल की सरकार में आंदोलनकारियों पर अत्याचार हुए, कांग्रेस आज उसी के साथ खड़ी है। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल मुद्दों से भटकाने और मृतका के नाम पर राजनीति करने का प्रयास कर रही है।

Check Also

81 पुलिस एक्ट में 06 व्यक्तियों का चालान कर 2,000 रुपये का किया जुर्माना

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *