Breaking News

बड़ी खबर

भगौड़ा बिल्डर शाश्वत और साक्षी गर्ग समेत तीन पर दो मुकदमे दर्ज, पुलिस कर रही है जांच

थानों क्षेत्र में स्थित इंपीरियल वैली में प्लाट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर शाश्वत गर्ग, उनकी पत्नी साक्षी गर्ग और पार्टनर विकास ठाकुर के खिलाफ रानीपोखरी पुलिस ने अलग-अलग शिकायतों पर दो मुकदमे दर्ज किए हैं। पहले मुकदमे के संबंध में रानीपोखरी थानाध्यक्ष विकेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि पंडितवाड़ी प्रेमनगर देहरादून निवासी रीना पाल ने …

Read More »

वीकेंड पर अचानक बदला मौसम, धुंध और ठंडी हवाएं; दून का तापमान गिरा और फ्लाइट्स डायवर्ट

वीकेंड पर राजधानी देहरादून में मौसम ने अचानक करवट बदल ली। शनिवार सुबह से ही शहर और आसपास के इलाकों में धुंध छाई रही, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। ठंडी हवाओं के चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं धुंध के कारण दृश्यता भी प्रभावित रही। धुंध का असर हवाई व रेल सेवाओं पर भी नजर आया। देहरादून …

Read More »

सिर्फ इंसान नहीं, जंगली जानवरों के लिए भी परेशानी का कारण बने स्‍ट्रीट डॉग, गड़बड़ाया दुर्लभ हिम तेंदुओं का मामला

आवारा कुत्ते (स्ट्रीट डाग्स) न सिर्फ शहरों में मानव के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं, बल्कि पहली बार यह बात सामने आई है कि इनकी मौजूदगी वन्यजीवों के लिए भी संकट खड़े कर रही है। स्पीति घाटी जैसे उच्च हिमालयी क्षेत्रों में प्राकृतिक संसाधन पहले से सीमित हैं। ऐसे में हिम तेंदुआ जैसे शीर्ष शिकारियों को शिकार के …

Read More »

उत्तराखंड: शीतकालीन पर्यटन को नई रफ्तार.. स्नो लेपर्ड टूर, हेली-स्कीइंग, हिमालयन कार रैली शुरू

उत्तरकाशी: उत्तराखंड सरकार ने शीतकालीन पर्यटन को वर्षभर की आर्थिक गतिविधि में बदलने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में स्नो लेपर्ड साइटिंग, हेली-स्कीइंग और हिमालयन कार रैली जैसी रोमांचक गतिविधियों को तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उद्देश्य साफ है सर्दियों में भी पर्यटकों की आवाजाही बनी रहे, स्थानीय रोजगार बढ़े …

Read More »

ऋषिकेश-हरिद्वार रोड पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार.. 4 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

ऋषिकेश: ऋषिकेश–हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात एक भयानक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई, जिससे कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शवों को बाहर निकालने में पुलिस को …

Read More »

उत्तराखंड: 40 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या, 22 साल का प्रेमी और परिवार के 4 सदस्य गिरफ्तार

पिथौरागढ़: बेरीनाग क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या मामला सामने आया है जिसमें पुलिस ने 40 वर्षीय लापता महिला की हत्या का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन महिला का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है। जांच में यह बात सामने आई कि महिला को उसके 22 वर्षीय प्रेमी ने शादी …

Read More »

रानीखेत में केवी शिक्षिका का पति रहस्यमय हालात में लापता, वजह हादसा या कुछ और?

अल्मोड़ा: रानीखेत से एक रहस्यमय मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय लोगों और प्रशासन दोनों की चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षिका का पति संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गया है। कई दिनों की तलाश के बावजूद अब तक उसका कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे यह सवाल उठने लगे हैं कि मामला …

Read More »

उत्तराखंड: व्हाट्सएप पर आया शादी का ई-कार्ड, क्लिक करते ही खाते से उड़ गए 90 हजार

उत्तराखंड: व्हाट्सएप पर आया शादी का ई-कार्ड, क्लिक करते ही खाते से उड़ गए 90 हजार उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में व्हाट्सएप पर आए फर्जी शादी के ई-कार्ड लिंक पर क्लिक करते ही साइबर ठगों ने 90 हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आप भी एहतियात बरतें.. हरिद्वार: उत्तराखंड में साइबर ठग लगातार नए-नए …

Read More »

अल्मोड़ा की कविता चंद ने रचा इतिहास, अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विंसन पर लहराया तिरंगा

अल्मोड़ा: उत्तराखंड की कविता चंद ने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट विंसन (4,892 मीटर) पर सफल चढ़ाई कर तिरंगा फहराकर इतिहास रच दिया है। उनकी इस उपलब्धि ने न सिर्फ उत्तराखंड, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। कविता चंद मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा की निवासी हैं और वर्तमान में मुंबई में रह रही हैं। 40 …

Read More »

उत्तराखंड: जिस IPS ने किया मानवाधिकार हनन, वही अब शांति स्थापना के काम में.. क्या हो सकेगी कार्रवाई ?

पिथौरागढ़: उत्तराखंड पुलिस को ‘मित्र पुलिस’ के रूप में पेश किया जाता है, लेकिन राज्य में तैनात रहे एक पूर्व IPS अधिकारी ने ऐसी हरकत कर दी जिसने पूरे पुलिस तंत्र की छवि पर सवाल खड़े कर दिए। यह मामला पूर्व IPS लोकेश्वर सिंह से जुड़ा है, जिन्हें एक व्यापारी को कथित रूप से निर्वस्त्र कर पिटाई करने के मामले …

Read More »