Breaking News

बड़ी खबर

अगस्त्यमुनि: 15 साल बाद देवरा यात्रा, देव डोली मार्ग में अवरोध से नाराज हुए अगस्त्य ऋषि.. केदारनाथ हाईवे पर घंटों जाम

देहरादून: उत्तराखंड की भूमि को यूं ही देवभूमि नहीं कहा जाता है, बल्कि यहां की धरती पर हर जगह देवताओं का वास है। लेकिन आज के समय में लोग शायद ये बात भूल चुके हैं? इसलिए तो रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि में स्थित मैदान “जिसे अगस्त्य ऋषि मुनि महाराज की तप भूमि कहा जाता है” को यहां के नेताओं और …

Read More »

उत्तराखंड: 3.5 मैग्निट्यूड तीव्र भूकंप के झटकों से डोली धरती, जमीन से 30 किमी नीचे था केंद्र

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में मंगलवार की सुबह यानि आज हल्के भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 दर्ज की गई। अचानक आए झटकों से लोग घबरा गए और एहतियातन अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार, उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में भूकंप सुबह लगभग 7:25 बजे …

Read More »

गढ़वाल का बेटा आयुष बडोनी टीम इंडिया में शामिल, भारत–न्यूजीलैंड मैच में दिखाएंगे दम

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी जिले के होनहार क्रिकेटर आयुष बडोनी को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उन्हें चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह टीम इंडिया में मौका मिला है, जिससे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है। आपको बता दें कि आयुष बडोनी टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग ब्लॉक की क्वाली …

Read More »

AIIMS ऋषिकेश में भावुक कर देने वाला दृश्य, 8 दिन की नवजात की मौत के बाद देहदान

ऋषिकेश: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मानवता को झकझोर देने वाली एक मिसाल देखने को मिली। महज 8 दिन की नवजात बच्ची की मृत्यु के बाद उसके माता-पिता ने टूटे दिल के बावजूद चिकित्सा शिक्षा के लिए उसका देहदान कर दिया। इस फैसले ने वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर दीं। बीते 2 जनवरी को चमोली जिले …

Read More »

दून अस्पताल में दर्द से कराहती रही महिला, इमरजेंसी में भी दो घंटे तक नहीं मिला इलाज

देहरादून: देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी सेवाओं की एक बार फिर पोल खुल गई है। अस्पताल की अव्यवस्था और स्टाफ की लापरवाही के कारण टूटे हाथ से पीड़ित एक महिला को करीब दो घंटे तक बिना इलाज के इंतजार करना पड़ा। इस दौरान महिला का पति अस्पताल के हर काउंटर और डॉक्टर के पास मदद की गुहार …

Read More »

छुट्टी नहीं मिली तो मजदूर ने बनाया AI का बब्बर शेर, वायरल वीडियो से वन विभाग में मचा हड़कंप

पौड़ी गढ़वाल: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जहां एक ओर तकनीक की दुनिया में क्रांति ला रहा है, वहीं दूसरी ओर कई लोग इसका गलत इस्तेमाल भी कर रहे हैं। उत्तराखंड के यमकेश्वर क्षेत्र से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां छुट्टी न मिलने से नाराज मजदूर ने AI की मदद से बब्बर शेर का फर्जी वीडियो बनाकर …

Read More »

कुमाऊं विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में चौंकाने वाला खुलासा, छात्रों को अपने ही विषयों की नहीं जानकारी

हल्द्वानी: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 में विद्यार्थियों के समग्र विकास, दक्षता निर्माण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया गया है। सरकार इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कई योजनाएं भी चला रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात अलग ही तस्वीर पेश कर रहे हैं। कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की स्नातक प्रथम सेमेस्टर परीक्षाओं में जो स्थिति सामने …

Read More »

उत्तराखंड से कोर्ट पेशी के लिए दिल्ली गए थे दो युवक, आनंद विहार रेलवे ट्रैक पर मिले शव

हल्द्वानी: दिल्ली में कोर्ट की पेशी के लिए गए हल्द्वानी निवासी युवक और उसके दोस्त की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दोनों के शव दिल्ली के आनंद विहार रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग दिनों में मिलने से सनसनी फैल गई है। मामले की जांच दिल्ली पुलिस द्वारा की जा रही है। जानकारी के अनुसार, बीते पांच जनवरी …

Read More »

उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में अब होगी CBI जांच, सीएम धामी ने किया ऐलान

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक हर जगह अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में प्रदर्शन हो रहे हैं। उत्तराखंड की जनता इस मामले में लगातार सीबीआई जांच की मांग रही है, आखिरकार अब धामी सरकार ने जनता की सुन ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में जल्द की सीबीआई जाँच होने का ऐलान किया …

Read More »

पहाड़ी महिलाओं और देवी-देवताओं पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, जेल में बंद यूट्यूबर की बढ़ी मुश्किलें

हल्द्वानी: यूट्यूबर ज्योति अधिकारी से बीते बुधवार को मुखानी थाने में घंटों पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। दरअसल, अंकिता भंडारी केस को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने दरांती लहराई, पहाड़ी महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की और लोक देवताओं के अस्तित्व पर सवाल उठाए। इन बयानों को धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने …

Read More »