Breaking News

उत्तराखंड: पुलिस प्रशासन में फेरबदल, 15 ASP और 7 DSP के तबादले..11 को पदोन्नति और नई तैनाती

देहरादून: उत्तराखंड गृह विभाग ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तबादले और पदोन्नतियों के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ और मध्य स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
उत्तराखंड पुलिस महकमे में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने 15 अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) के तबादले के आदेश जारी किए हैं, जिनमें से 11 अधिकारी हाल ही में डीएसपी से एएसपी पद पर पदोन्नत हुए थे। वहीं, पुलिस मुख्यालय स्तर से सात उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।पदोन्नति के बाद 11 एएसपी को मिली नई तैनाती
हाल ही में डीएसपी से एएसपी पद पर पदोन्नत हुए अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई है।
एएसपी दीपक सिंह को ऊधमसिंह नगर से टिहरी भेजा गया है।
एएसपी विवेक कुमार को हरिद्वार से एसटीएफ में तैनात किया गया।
एएसपी नरेंद्र पंत को हरिद्वार से इंटेलिजेंस हल्द्वानी भेजा गया।
एएसपी जूही मनराल को इंटेलिजेंस मुख्यालय से पुलिस मुख्यालय में नियुक्त किया गया।
एएसपी अंकुश मिश्रा को इंटेलिजेंस मुख्यालय से पुलिस मुख्यालय में अपराध एवं कानून व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया।

अन्य एएसपी अधिकारियों के तबादले
एएसपी शाहजहां अंसारी को पुलिस मुख्यालय से यातायात निदेशालय भेजा गया।
एएसपी जोधराम जोशी को टिहरी से उप सेनानायक पीएसी हरिद्वार बनाया गया।
एएसपी राजन सिंह को पुलिस मुख्यालय से एएसपी पीएसी मुख्यालय में तैनाती मिली।
एएसपी कमला बिष्ट को सीआईडी हल्द्वानी से एएसपी ट्रेनिंग पुलिस मुख्यालय भेजा गया।
एएसपी पूर्णिमा गर्ग को देहरादून से एएसपी कार्मिक पुलिस मुख्यालय बनाया गया।
एएसपी आशीष भारद्वाज को आईआरबी द्वितीय से सीआईडी मुख्यालय भेजा गया।
एएसपी अविनाश वर्मा को मुख्यमंत्री सुरक्षा से मुख्य सुरक्षा अधिकारी मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई।
एएसपी दीपशिखा अग्रवाल को नैनीताल से विजिलेंस हल्द्वानी स्थानांतरित किया गया।
इसके अलावा शांतनु पाराशर एसडीआरएफ में ही उप सेनानायक बने रहेंगे, जबकि अनुषा बडोला एटीसी हरिद्वार में ही उप सेनानायक के पद पर कार्यरत रहेंगी।

Check Also

देहरादून रोड पर कार में युवती से रेप, हैवान ने जबरन शराब पिलाई; अधमरा कर हाईवे पर फेंका

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड में एक बार फिर मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *