Breaking News

अवैध मादक पदार्थ स्मैक हुई बरामद दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि के विजन को साकार करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के द्वारा दिए गए निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष सहसपुर के द्वारा थाना स्तर पर अवैध नशे की तस्करी व बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु टीम का गठन किया गया है। थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम हेतु नशा तस्करों के विरूद्ध मैनुअल पुलिसिंग करते हुए दौराने चैकिंग दिनांक 30-10-26 को सभावाला क्षेत्र में शेखोंवाला के पास तथा धर्मावाला क्षेत्र में तिमली से दो अलग अलग पुरुषों को अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया।अभियुक्तों के विरुद्व कोतवाली सहसपुर पर मु0अ0सं0- 280/2026, धारा- 8/21 NDPS Act व मु0अ0सं0- 281/2026, धारा- 8/21 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Check Also

सपा अध्यक्ष के बयान पर उत्तराखंड में सियासी घमासान राजनीति गरमाई

सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा उत्तराखंड के लोगों पर की गई कथित टिप्पणी और कांग्रेस-सपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *