Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार जनता की सरकार जनता के द्वार के संकल्प के साथ जनहित में कर रही कार्य

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या 08 सालावाला के गंगा ग्रीन वैली में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत ₹181.74 लाख की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। इन कार्यों के अंतर्गत सालावाला के आंतरिक मार्गों एवं नालियों का निर्माण और सुधारीकरण किया जाएगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार जनता की सरकार जनता के द्वार के संकल्प के साथ जनहित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांव-गांव और प्रत्येक क्षेत्र तक सड़क, सुरक्षा एवं बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सालावाला में होने वाले इन कार्यों के पूर्ण होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने के साथ क्षेत्रवासियों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। मंत्री जोशी ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि की पहली जिम्मेदारी अपने क्षेत्र की जनता के प्रति होती है। उन्होंने कहा कि इसी भावना के साथ वे निरंतर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं। इस दौरान गंगा ग्रीन वैली समिति के पदाधिकारियों द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को अपनी विभिन्न समस्याओं के सम्बन्ध में ज्ञापन भीनसौंपा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पदाधिकारियों को सकारात्मक आश्वासन देते हुए आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद भूपेंद्र कठेत, भाजपा के वरिष्ठ नेता आर.एस. परिहार, केशरी चंद नौटियाल, राम प्रसाद सेमवाल, संजय नौटियाल, दीपक सिंह, सुनीत डंडरियाल, पारस सोनकर, राहुल सिंघल, रवि वर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Check Also

अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी स्मृता परमार एवं संयुक्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *