Breaking News

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस की “पुलिस पाठशाला”

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “पुलिस आपके द्वार” जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को साइबर अपराधों से बचाव, बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ होने वाले अपराध, ट्रैफिक नियमों, तथा डिजिटल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।
पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट, साइबर स्टॉकिंग, फेसबुक/इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो/वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ठगी, फर्जी कॉल्स, एवं संदिग्ध लिंक के माध्यम से होने वाली साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील की।
इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जिनमें—
112 (आपातकालीन सहायता),
1090 (महिला हेल्पलाइन),
1930 (साइबर अपराध सहायता केंद्र),
1078 (बाल सहायता हेल्पलाइन),
181 (महिला सशक्तिकरण हेल्पलाइन) शामिल हैं।
कार्यक्रम के अंत में संवाद सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों द्वारा साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी एवं सोशल मीडिया सुरक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे गए। पुलिस अधिकारियों ने सभी प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा पुलिस पोर्टल की विभिन्न डिजिटल सेवाओं की भी जानकारी दी।

Check Also

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन, गढ़वाल के इस जिले से था खास नाता

उत्तरकाशी: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Mulayam Singh Yadav के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *