Breaking News

बड़ी खबर

उत्तराखंड: 15 हजार रिश्वत लेते हुए दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, SSP ने अनवर अहमद को किया सस्पेंड

धमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए Udham Singh Nagar के Dineshpur थाने में तैनात दरोगा अनवर अहमद को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी से जुड़े एक मामले में गदरपुर थाने में मुकदमा दर्ज …

Read More »

उत्तराखंड: अब इस मेडिकल कॉलेज को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही बंद हुई कक्षाएं

हल्द्वानी: Government Medical College Haldwani को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। यह ईमेल कॉलेज के प्राचार्य की आधिकारिक ईमेल आईडी पर प्राप्त हुआ। ईमेल में कॉलेज परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल एहतियाती कदम उठाए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एमबीबीएस, एमडी और …

Read More »

उत्तराखंड: रेलवे जमीन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, बनभूलपुरा में हाई अलर्ट

हल्द्वानी: हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे की लगभग 30 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण से जुड़े बहुचर्चित मामले में आज Supreme Court of India में सुनवाई प्रस्तावित है। इस सुनवाई पर हजारों परिवारों का भविष्य टिका हुआ है, क्योंकि मामले का सीधा असर वहां रह रहे लोगों पर पड़ सकता है। संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने बनभूलपुरा को पूरी …

Read More »

देहरादून: RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, अग्निवीर योजना में ‘बदलाव’ का इशारा

देहरादून: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने अग्निवीर योजना पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने संकेत किया है कि यदि आवश्यक हुआ तो अग्निवीर योजना में सुधार या समीक्षा की जा सकती है, जिससे इस युवा-समर्थित रक्षा भर्ती कार्यक्रम को और बेहतर बनाया जा सके। पढ़ें देहरादून से विस्तृत रिपोर्ट। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के Mohan Bhagwat ने देहरादून में आयोजित …

Read More »

सिल्वर सिटी मॉल के बाहर हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा

देहरादून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखण्ड की संयुक्त टीम ने डालनवाला क्षेत्र में हुई विक्रम शर्मा हत्याकांड का खुलासा करते हुए साजिश में शामिल दो अभियुक्तों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया है। घटना की साजिश कई महीनों पहले रची गई थी। मुख्य आरोपी विक्रम शर्मा की हत्या की योजना जमशेदपुर और नोएडा में भी बनाई गई थी, लेकिन उसके साथ …

Read More »

रुद्रप्रयाग में ड्रेजिंग के नाम पर नदी का दोहन, नियमों से दोगुनी खुदाई.. उड़ाई जा रही मानकों की धज्जियां

रुद्रप्रयाग: जनपद रुद्रप्रयाग में जलई पट्टे पर रिवर ड्रेजिंग के नाम पर भारी मशीनों से गहरी खुदाई किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां दिन-दहाड़े 6 मीटर तक खुदाई कर नियमों को नजरअंदाज किया जा रहा है। रुद्रप्रयाग जनपद में रिवर ड्रेजिंग के नाम पर तय मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। शासन के …

Read More »

उत्तराखंड: शादी से लौटते समय हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार.. पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ के घाट क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बारात से लौट रहे दंपति की मौत हो गई। कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। SDRF ने कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाकर शव बरामद किए। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बीते रविवार को देर शाम सीमांत जिला …

Read More »

आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, IMD का पूर्वानुमान जारी.. पढ़िए

देहरादून: उत्तराखंड में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले 48 घंटों में पांच पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 25 फरवरी से मौसम साफ होने के संकेत हैं। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। प्रदेश के …

Read More »

बड़ी खबर: उत्तराखंड प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

देहरादून: देहरादून के ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर कुछ लोगों ने कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना अशासकीय विद्यालय प्रबंधन से जुड़े विवाद के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार, अशासकीय विद्यालयों के प्रबंधन से जुड़े कुछ सदस्य अपनी मांगों को लेकर निदेशालय पहुंचे थे। …

Read More »

हरिद्वार में बनेगा उत्तराखंड का पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट, परमाणु ऊर्जा का केंद्र बनेगी देवभूमि

हरिद्वार: उत्तराखंड में पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट स्थापित करने की दिशा में बड़ी हलचल तेज हो गई है। पहले यह प्लांट उत्तराखंड के उधम सिंह नगर नगर जिले में प्रस्तावित था, लेकिन तकनीकी कारणों से उस भूमि को अस्वीकार कर दिया गया। अब इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए हरिद्वार के बुग्गावाला क्षेत्र में संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। सबसे पहले …

Read More »