Breaking News

आज इन 5 जिलों में बारिश के आसार, अंधड़ और बिजली चमकने का येलो अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड के मैदानी जिलों में आज मौसम शुष्क रहेगा, अगले दो दिनों में तापमान में और वृद्धि की संभावना है। वहीं आज पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश, अंधड़ और बिजली चमकने की अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड के मैदानी जिलों में इन दिनों गर्मी से लोगों ला हाल बुरा हो रहा है। सुबह से तेज धूप के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है और दोपहर में गर्म हवाओं के चलते लोगों के लिए घर से बाहर निकलना कठिन हो गया है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है, कई स्थानों पर हल्के बादल छाए हुए हैं। शुक्रवार को भी राज्य के कुछ पहाड़ी जिलों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आज भी हल्की बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना है। वहीं मैदानी जिलों में अगले दो दिनों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज शुक्रवार को प्रदेश के 5 जिलों में बारिश की संभावना है. आज प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश की संभावना है। राज्य के कई क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और अंधड़ चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने 16 मई को मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। इस दिन प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर बादल भी छा सकते हैं। लेकिन मैदानी इलाकों पर इसका विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा।
तापमान की स्थिति

बीते गुरूवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Check Also

राष्ट्रपति ने नवप्रशिक्षित सैन्य अधिकारियों को दीं शुभकामनाएं

देश की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वाेच्च कमांडर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *