Breaking News

उत्तराखंड: बोलेरो वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, हादसे में ग्राम प्रधान की मौत.. 5 गंभीर घायल

उत्तरकाशी: यहां एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा समाया। इस हादसे में दूणी गांव के पूर्व प्रधान की दर्दनाक मौत हो गई, और 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बीते गुरुवार को एक बोलेरो कैंपर वाहन उत्तरकाशी जनपद के नैटवाड से जखोल की ओर जा रहे थे। बोलेरो वाहन जब मोरी विकासखंड के सांकरी जखोल मोटर मार्ग (फफराला खड्ड) के निकट पहुंचा. तभी वहां पर बुलेरो अचानक अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे के दौरान वाहन में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें से एक मृत्यु हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल है. जैसे ही स्थानीय लोगों ने इस हादसे को होते देखा उन्होंने तुरंत इसकी जानकरी पुलिस प्रशासन को दी।
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

सूचना मिलते पुलिस टीम के साथ SDRF की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस प्रशासन और SDRF की टीम ने खाई में उतरकर सभी घायल व्यक्तियों को बाहर निकाला. उन्हें रेस्क्यू करने के बाद 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी पहुँचाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया. वहीं वाहन चालक समेत 5 अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
55 वर्षीय उरी लाल की मौत

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नैटवाड क्षेत्र के दूणी गांव के पूर्व प्रधान 55 वर्षीय उरी लाल के नाम से हुई है. इस हादसे की जानकारी मृतक और सभी घायलों के परिजनों को दे दी गई है. इस दर्दनाक हादसे के से मृतक के परिजनों सहित पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

Check Also

अंकिता भंडारी प्रकरण में आज भी परिवार और प्रदेश की जनता कर रही न्याय की मांग

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *