Breaking News

इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘उनके विचार और संकल्प हमारे लिए प्रेरणास्रोत’

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के गांधी के नाम से विख्यात, महान राज्य आंदोलनकारी श्री इंद्रमणि बडोनी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री बडोनी के राज्य निर्माण आंदोलन में दिए गए अमूल्य योगदान को भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन संघर्ष, त्याग और जनसेवा को समर्पित रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री इंद्रमणि बडोनी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन को दिशा और जनशक्ति प्रदान की। उनके विचार, संकल्प और राज्यहित के प्रति निस्वार्थ सेवा भाव आज भी हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनके आदर्शों पर चलते हुए उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए कार्य कर रही है।

Check Also

मुख्य सचिव ने उत्तराखंड इंटीग्रेटेड हॉर्टिकल्चर प्रोजेक्ट में तेजी लाए जाने के लिए डेडिकेटेड पीएमयू स्थापित किए जाने की बात कही

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *