Breaking News

गर्भवती पत्नी को अकेला छोड़कर फरार हुआ पति, 2024 में दोनों ने किया था प्रेम विवाह

पति के फरार होने के बाद खाने-पीने की समस्या सामने आने के चलते महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व महिला हेल्पलाइन को शिकायत पत्र दिया। इस मामले में वसंत विहार थाना पुलिस ने आरोपित पति व सास के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी तहरीर में तनुजा निवासी शास्त्रीनगर सीमाद्वार ने बताया कि उसकी शादी मोहम्मद शैफ से सितंबर 2024 में हुई थी। मोहम्मद शैफ मूल रूप से खटीमा ऊधम सिंह नगर का रहने वाला है।

शादी के बाद दोनों तीन माह खटीमा में लड़के की माता के पास रहे। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद दोनों देहरादून में आकर किराये के मकान में रहने लगे। शादी के पश्चात इस समय वह 6 माह 23 दिन की गर्भवती है।

10 जून 2025 को मोहम्मद शैफ की मां देहरादून आई और लड़ाई झगड़ा करके कर अपने बेटे को साथ लेकर खटीमा चली गई। वह 10 जून 2025 के बाद से देहरादून में किराये के मकान में अकेली रहती है।

इस मामले में पुलिस ने महिला के पति व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष वसंत विहार अशोक राठौर ने बताया कि महिला हेल्पलाइन की जांच के बाद केस थाने को स्थानांतरित किया गया, जिसके चलते आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Check Also

सभी परियोजनाएँ मसूरी विधानसभा के विकास को नई गति देने वाली होंगी साबित …………पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में 17 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *