Breaking News

वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर CM आवास जा रहे नर्सिंग बरोजगारों को पुलिस ने रोका

वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच करने जा रहे नर्सिंग बरोजगारों को पुलिस ने हाथीबड़कला के पास बैरिकेड लगाकर रोक लिया। इस दौरान बेरोजगारों ने वहीं बैठकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि आज ही मांग पर सकारात्मक आश्वासन नहीं मिला तो सामूहिक मुंडन करेंगे।

नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले बहल चौक से विभिन्न जिलों से नर्सिंग बरोजगारों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। पुलिस के बेरीकेडिंग लगाकर रोके जाने के बाद नारेबाजी करने लगे। मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर ने कहा कि मांग को लेकर बीते 46वें दिन से एकता विहार में धरना दे रहे हैं। पूर्व में भी प्रदर्शन और रैली के माध्यम से मांग उठाई गई लेकिन अभी तक शासन प्रशासन की ओर से कोई भी सकारात्मक आश्वासन नहीं मिल पाया है।

वहीं, हाथीबड़कला के पास धरने पर बैठे नर्सिंग बेरोजगारों ने कहा कि यदि आज सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वहीं बैठकर मुंडन करेंगे। नर्सिंग भर्ती की वर्तमान विज्ञप्ति को तत्काल निरस्त कर पोर्टल बंद करने, भर्ती प्रक्रिया को पूर्व की भांति वर्षवार जारी करने, आइपीएचएस मानकों के अनुरूप 2500 से अधिक पदों पर नई विज्ञप्ति जारी करने, उत्तराखंड मूल निवासियों को प्राथमिकता देने और आयु सीमा पार कर चुके योग्य अभ्यर्थियों को विशेष आयु-छूट देने की मांग भी उठाई।

इस मौके पर सरिता जोशी, राजेंद्र कुकरेती, प्रवेश रावत, भास्कर, अनिल रमोला, अजीत, पपेंद्र, उपेंद्र, मुकेश रमोला, श्वेता, प्रीति, सुजाता, शिरा, लता आदि मौजूद रहे।

Check Also

भिक्षावृत्ति और बाल श्रम वाले बच्चों, बाल विवाह रोक तथा बच्चों को शिक्षित करने आदि के विषय में दी गई जानकारी

जनपद देहरादून ऋषिकेश में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा ऋषिकेश चाइल्ड हेल्पलाइन टीम सदस्य व डी.सी.पी. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *