Breaking News

गढ़वाल: मरीज को ले जा रही 108 एंबुलेंस का हादसे की शिकार, किस्मत से बची सभी की जान

चमोली: Adibadri के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां गैरसैण से श्रीनगर जा रही 108 एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वाहन एक गंभीर मरीज को बेहतर इलाज के लिए ले जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस गैरसैण से एक गंभीर मरीज को श्रीनगर के बेस अस्पताल ले जा रही थी। आदिबद्री के समीप एक मोड़ पर पहुंचते ही एंबुलेंस असंतुलित हो गई और सड़क पर पलट गई। इस हादसे में राहत की बात यह रही कि एंबुलेंस में सवार मरीज, चालक और फार्मासिस्ट (तकनीशियन) तीनों पूरी तरह सुरक्षित बच गए। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था की गई और मरीज को दूसरी एंबुलेंस के माध्यम से सुरक्षित रूप से गंतव्य तक पहुंचाया गया, ताकि इलाज में किसी तरह की देरी न हो। प्राथमिक तौर पर इस दुर्घटना की वजह मोड़ पर नियंत्रण खोना या तकनीकी खराबी मानी जा रही है। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Check Also

उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा को ‘केन्द्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक–2026’

उत्तराखण्ड पुलिस के उप निरीक्षक श्री लोकेन्द्र बहुगुणा, सीआईडी देहरादून को अन्वेषण के क्षेत्र में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *