Breaking News

देहरादून-ऋषिकेश से पहाड़ जाना और आसान, गडकरी ने दी गुड न्यूज: फोरलेन प्रोजक्ट बनेगा मिसाल

ऋषिकेश: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तराखंड को एक अच्छी खबर दी है। इसे लेकर गडकरी ने बकायदा अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है।

उन्होंने बताया कि 12.670 किलोमीटर लंबे फोर लेन ऋषिकेश बाईपास के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना पर 1105.79 करोड़ रुपये की लागत आएगी। नेशनल हाईवे 7 पर भट्टूवाला और ढालवाला के बीच Rishikesh Bypass Project तैयार होगा। गडकरी ने आगे लिखा कि ऋषिकेश चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार है। इस परियोजना से ऋषिकेश शहर के अंदर ट्रैफिक जाम कम होगा। इस परियोजना से चारधाम मार्गों के रास्ते बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की कनेक्टिविटी में काफ़ी सुधार होगा। साथ ही हेमकुंड साहिब और भारत-चीन सीमावर्ती क्षेत्रों (माणा, नीति और नेलांग) तक पहुँच भी मज़बूत होगी।यह बाईपास कुल 12.67 किलोमीटर लंबा होगा और इसे इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एवं कंस्ट्रक्शन (EPC) मोड पर तैयार किया जाएगा। परियोजना को तीन वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले इस प्रोजेक्ट की लागत 1151.18 करोड़ रुपये आंकी गई थी, जिसे संशोधित कर 1105.79 करोड़ रुपये कर दिया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्य में समय या लागत वृद्धि स्वीकार नहीं की जाएगी। यह बाईपास तीनपानी फ्लाईओवर (किमी 529.750) से शुरू होकर खरासोटे पुल (किमी 542.420) तक जाएगा। इसके मार्ग में भट्टोवाला और ढालवाला गांव शामिल होंगे। Rishikesh Bypass Project के बनने से बाहरी यातायात को शहर के अंदर प्रवेश नहीं करना पड़ेगा, जिससे ट्रैफिक जाम में काफी कमी आएगी।

Check Also

उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा को ‘केन्द्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक–2026’

उत्तराखण्ड पुलिस के उप निरीक्षक श्री लोकेन्द्र बहुगुणा, सीआईडी देहरादून को अन्वेषण के क्षेत्र में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *