Breaking News

उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में लगी आग, सिंघम SSP ने बचाई यात्रियों की जान; वीडियो वायरल

नैनीताल: नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर उस वक्त हड़कंप मचा गया, जब अल्मोड़ा से दिल्ली जा रही रोडवेज बस मे के टायर में आग लग गई। जी हाँ, बस नंबर UK07PA6128 के टायर में अचानक आग लग गई।

हैरानी की बात तो ये है कि बस चालक को इस बात की खबर ही नहीं थी। शुक्र इस बात का है कि इसी दौरान वहां से SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी भी गुजर रहे थे। वो क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। उन्होंने बिल्कुल वक्त नहीं गंवाया और बस को ओवरटेक कर लिया। आगे देखिए वीडियो

बिना वक्त गंवाए सभी सवारियों को पहले बस से बाहर निकाला गया। इसके तुरंत बाद ही पास के पेट्रोल पंप से फायर एक्सटिंग्विशर मंगवाया। SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने खुद फायर एक्सटिंग्विशर संभाला और बस में लगी आग को बुझा दिया। इसके बाद यात्रियों को वैकल्पिक वाहन से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जनता की सुरक्षा को सर्वोच्चने प्राथमिकता बताते हुए वाहन चालकों से यात्रा से पहले तकनीकी जांच करने की अपील की।

Check Also

उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा के समय राजस्व अधिकारियों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *